EVKS Elangovan: तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन का अस्पताल में निधन – लंबे समय से थे बीमार

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ई वी के एस एलंगोवन का आज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी ने बताया कि फेफड़ों से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो सप्ताह से अधिक समय से उनका इलाज चल रहा था।

11 नवंबर को कराया था भर्ती

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ई वी के एस एलंगोवन की तबीयत एक महीने से अधिक समय से ठीक नहीं चल रही है। उन्हें 11 नवंबर को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने कहा, “डॉक्टरों की भरपूर कोशिशों के बावजूद आज उनका निधन हो गया।”

राजनीतिक करियर

एलंगोवन ने पहले तमिलनाडु में गोपीसेतिपालयम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 2004 और 2009 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री भी रहे थे।